देश

‘होम स्टे ट्राॅली…6 महीने का राशन…’ दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस रिपोर्ट में किसानों का प्लान हुआ डिकोड

Farmer plan decoded in Delhi Police intelligence report: पंजाब के किसान दिल्ली कूच को लेकर आज सुबह फतेहगढ़ साहिब से रवाना हुए हैं. यहां उन्हें शंभू बाॅर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है जानकारी के अनुसार करीब 2500 से अधिक किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली में घुसने के लिए तैयार हैं. हालांकि हरियाणा पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़ रही है. वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कंटीले तारों और सीमेंट के बोल्डर लगाकर अवरोधक बनाए हैं ताकि किसी भी कीमत पर किसान दिल्ली तक नहीं पहुंच सके.

इस सबके बीच दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस रिपोर्ट ने चैंकाने वाला दावा किया है. जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी किसान बाॅर्डर के आसपास के एरिया से पैदल-पैदल छोटे-छोटे ग्रुपों में दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके पास 6 महीने का राशन भी हैं ताकि लंबे समय तक सरकार के सामने टिके रहे सके.

यह भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूचः ट्रैक्टरों पर खालिस्तानी दीप सिद्धू के पोस्टर, दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर जाम, जानें प्रमुख मांगें

दिल्ली पंहुचकर धर्मशाला में रुकेंगे

जानकारी के अनुसार पंजाब के किसानों ने 1500 से ज्यादा ट्रैक्टरों और 500 से अधिक भारी वाहनों के साथ दिल्ली की ओर कूच किया है. इस पहले जत्थे में 2500 से अधिक किसान शामिल है. जानकारी के अनुसार किसान नेताओं ने केरला, यूपी,बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु का दौरा भी किया था.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किसान छोटे-छोटे ग्रुप में दिल्ली पहुंचने की कोशिश करेंगे और धर्मशाला, गेस्ट हाउस और सराय में रुकने की कोशिश करेंगे. किसानों का टारगेट पीएम हाउस और गृहमंत्री का आवास है.

यह भी पढ़ेंः शंभू बाॅर्डर पर हालात बिगड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाल किला भी बंद

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

33 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

40 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

49 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago