नजमुल हुसैन शान्तो (फोटो- आईसीसी)
Bangladesh New Captain: बांग्लादेश क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. सोमवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने बोर्ड निर्देशकों की बैठक में इसका ऐलान किया है. बांग्लादेश की टीम अब तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान के साथ खेलते हुए नजर आएगी. हालांकि, तीनों फॉर्मेट की अगुवाई एक ही कप्तान के करने का फैसला सिर्फ एक साल के लिए लिया गया है. नजमुल हुसैन शान्तों बांग्लादेश के लिए तीनों तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए दिखेंगे.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें नजमुल हुसैन शान्तों की कप्तानी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है क्योंकि शाकिब अल हसन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक ठीक हो पाएंगे और कब तक वह मैदान पर वापसी करेंगे. अध्यक्ष ने कहा कि शाकिब की वापसी पर अभी तक कंफर्मेशन नहीं है, जिसके बाद नजमुल हुसैन शान्तों को तीनों फॉर्मेट की कमान दी गई है.
बता दें कि मार्च में श्रीलंका क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर आएगी. जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. 4 मार्च से टी20 क्रिकेट से इस सीरीज की शुरुआत होगी. वहीं आखिरी में टेस्ट मैच खेले जाएंगे. श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस सीरीज में नजमुल हुसैन शान्तों की अगुवाई में बांग्लादेश की टीम घरेलू सीरीज में उतरेगी. इसके बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी बांग्लादेश की कमाल नजमुल हुसैन शान्तों के हाथों में रहेगी.
नजमुल हुसैन शान्तों के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 25 टेस्ट, 42 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 1449, 1202 और 602 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के साथ-साथ वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…