Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शंभू बाॅर्डर पर हालात बिगड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाल किला भी बंद

Farmer Protest 2024: शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर हालात बेकाबू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल किला को भी बंद कर दिया गया है.

Farmer Protest 2024

किसान आंदोलन.

Farmer Protest 2024: शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर हालात बेकाबू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. जिसके प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई है. एहतियात के तौर पर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. साथ सुरक्षा बलों के जावनों को चुस्त रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा लाल किला को भी बंद कर दिया गया है.

इससे पहले किसान, दिल्ली की ओर ट्रैक्टर-टॉली के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश की. हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन दिखाई दिया. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.आंदोलन को लेकर, केंद्रीय अर्जुन मुंडा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा-“किसान रास्ता निकले, हम तैयार हैं.”

सुबह से ही किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च धीरे-धीरे राजधानी की ओर बढ़ता जा रहा है. पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान पहुंच चुके हैं और आगे बढ़ते जा रहे हैं.

इससे पहले किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, देर रात किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक चली थी. जिसमें सरकार की ओर से अन्नदाताओं को समझाने की कोशिश की गई.

पांच घंटों तक चली बैठक का नतीजा कुछ भी नहीं निकला. जिसके बाद किसानों ने सरकार के साथ आर-पार की ठान ली और ऐलान करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में डेरा डालेंगे ही, चाहे जो हो जाए.’ इधर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. गाजीपुर, शंभू, टिकारी, सिंधू समेत तमाम बाॉर्डर को सील करके छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 70 हजार से अधिक जवान को सभी बॉर्डरों पर तैनाती की गई है.

आज किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए झाड़ौदा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है. किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ट्रैक्टर जाम लगा हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital