शंभू बाॅर्डर पर पहले किसान की मौत.
Farmer dies due to heart attack Shambhu border: एमएसपी पर गारंटी कानून को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान फिलहाल शंभू बाॅर्डर पर डेरा डालकर बैठे हैं. हरियाणा पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान किसानों के सामने दीवार बनकर खड़े हैं. इस बीच शंभू बाॅर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई. अधिकारियों की मानें तो विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से 63 साल के ज्ञान सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.
जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार 63 साल के ज्ञान सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे. वे दो दिन पहले ही अपने गांव से दिल्ली चलो मार्च में भाग लेने के लिए शंभू बाॅर्डर पर आए थे.
ये भी पढ़ेंः आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटाई, पार्टी ने कहा था- चेक क्लियर नहीं हो रहे
बता दें कि 2500 से अधिक किसान शंभू बाॅर्डर पर मौजूद है. वे अपने राशन और अन्य जरूरी सामान लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे. लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण उनकी एक नहीं चली और फिलहाल सभी किसान शंभू बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. वहीं किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता भी अब तक बेनतीजा रही है. गुरुवार शाम को किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच पांच घंटे से अधिक समय तक वार्ता चली लेकिन वह भी विफल रही.
किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथी वार्ता रविवार को होगी. इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. पंजाब और हरियाणा में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. अधिकतर शहरों में दुकानें खुली रही. हालांकि टोक नाको और हाइवे पर जरूर किसानों को जमघट देखने को मिल रहा है. वहीं राकेश टिकैत के प्रभाव वाले पश्चिमी यूपी में बंद बेअसर रहा.
जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…