Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शंभू बाॅर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान की मौत, दो दिन पहले ही घर से दिल्ली कूच के लिए आए थे

Farmer dies due to heart attack Shambhu border: शंभू बाॅर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान की गुरुवार को मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वे गुरदासपुर के रहने वाले थे.

Farmer dies due to heart attack Shambhu border

शंभू बाॅर्डर पर पहले किसान की मौत.

Farmer dies due to heart attack Shambhu border: एमएसपी पर गारंटी कानून को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान फिलहाल शंभू बाॅर्डर पर डेरा डालकर बैठे हैं. हरियाणा पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान किसानों के सामने दीवार बनकर खड़े हैं. इस बीच शंभू बाॅर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई. अधिकारियों की मानें तो विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से 63 साल के ज्ञान सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार 63 साल के ज्ञान सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे. वे दो दिन पहले ही अपने गांव से दिल्ली चलो मार्च में भाग लेने के लिए शंभू बाॅर्डर पर आए थे.

ये भी पढ़ेंः आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटाई, पार्टी ने कहा था- चेक क्लियर नहीं हो रहे

रविवार को होगी चौथे दौर की वार्ता

बता दें कि 2500 से अधिक किसान शंभू बाॅर्डर पर मौजूद है. वे अपने राशन और अन्य जरूरी सामान लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे. लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण उनकी एक नहीं चली और फिलहाल सभी किसान शंभू बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. वहीं किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई वार्ता भी अब तक बेनतीजा रही है. गुरुवार शाम को किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच पांच घंटे से अधिक समय तक वार्ता चली लेकिन वह भी विफल रही.

बंद को नहीं मिला व्यापक जन समर्थन

किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथी वार्ता रविवार को होगी. इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. पंजाब और हरियाणा में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला. अधिकतर शहरों में दुकानें खुली रही. हालांकि टोक नाको और हाइवे पर जरूर किसानों को जमघट देखने को मिल रहा है. वहीं राकेश टिकैत के प्रभाव वाले पश्चिमी यूपी में बंद बेअसर रहा.

ये भी पढ़ेंः न्याय यात्रा में तेजस्वी बने ड्राइवर, राहुल गांधी बोले- ‘किसका विकास हो रहा है… मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी…’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital