यूटिलिटी

ChatGPT के बाद अब OpenAI ने पेश किया Sora, बदल जाएगा वीडियो बनाने का तरीका, जानें कब यूज कर पाएंगे आप

OpenAI Sora: AI टूल्स ने बीते एक साल में अपना जलवा दिखाया है और ChatGPT सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने अब तक एक और कमाल का टूल पेश किया है जिसका नाम Sora है. कंपनी में अब तक टेक्स्ट की मदद से फोटोज जनरेट करने वाले कई टूल आए हैं लेकिन नया टूल यूजर की मांग पर पेश किया गया है जो आपकी वीडियो बना देगा. इन वीडियोज को क्रिएट करने के लिए आपको फोटोज या क्लिप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्रिएट कर सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको OpenAI Sora के खास बातें बताएंगे.

OpenAI के CEO ने दी जानकारी

Google और Meta जैसे बड़े टेक ब्रैंड्स की ओर से भी ऐसी टेक्नोलॉजी देखने को मिली है लेकिन इसके वीडियो क्वॉलिटी के मामले में OpenAI Sora टूल ने बाकियों को पीछे छोड़ दिया है. OpenAI के CEO सैम आल्टमैन ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

इतना ही नहीं कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट https:\\openai,com\sora पर भी जारी कर दिया है जिस पर जाकर आप इसके बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सैम आल्टमैन ने Sora के बारे में बताते हुए लिखा-ये हमारा वीडियो जनरेटिव मॉडल Sora है आज हम इसकी शुरुआत रेड टीम के साथ कर रहे हैं और कुछ क्रिएटर्स इसका एक्सेस ऑफर कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने टीम का शुक्रिया अदा किया है.

ये भी पढ़ें:अब इस Secret ट्रिक्स से मिनटों में पता चलेगा पार्टनर धोखेबाज है या नहीं, आज ही जान लीजिए कही हो न जाए देरी

कब यूज कर पाएंगे आप

OpenAI कंपनी ने नए Sora टूल से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि यह टूल अभी भी यूजर्स के लिए अपलब्ध नहीं किए गए है. फिलहाल इसकी टेस्टिंग के दौरान सीमित यूजर्स को एक्सेस दिया जाएगा और इसमें मौजूद खामियों या बग्स पर काम किया जाएगा. आपको इस टूल के पब्लिक लॉन्च का इंतजार करना पड़ सकता है.

रेड टीम के लिए है उपलब्ध

नया जेनरेटिव टूल Sora रेड टीम के लिए उपलब्ध कराया गया है. इस स्टेज पर AI सिस्टम में मौजूद खामियों का पता लगाया जा सकता है. OpenAI ने बताया कि इसे विजुअल ऑर्टिस्ट्स और डिजाइनर्स के साथ शेयर किया गया है जिसमें मॉडल पर उनका फीडबैक लिया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

15 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

22 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

22 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

32 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

37 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

43 minutes ago