देश

Navratri Special Train: शारदीय नवरात्र से पहले रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी सौगात, वैष्णो देवी के चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Navratri Special Train: शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस खास मौके पर देवी भक्तों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. अगर आप वाराणसी से सीधा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाना चाहते हैं तो अब देवी भक्तों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि रेलवे की ओर से वाराणसी से सीधा कटरा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जो कि वातानुकूलित तो है ही. साथ ही इसमें खास सुविधाएं भी यात्रियों को दी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन, वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली है और शहीद कैप्टन तुषार महाजन(उधमपुर) , जम्मू तवी , पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, सहारनपुर , मुरादाबाद , बरेली , लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी. इससे देवी भक्त इन स्टेशनों से चढ़ने के साथ ही उतर भी सकते हैं. ट्रेन को लेकर अधिक जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि, 04610/04609 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी- श्री माता वैष्णो देवी कटरा- स्पेशल रेलगाड़ी चार फेरे लगाएगी. उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक नवरात्र में लोगों को वैष्णो देवी जाने के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी और जो ट्रेनें थीं भी तो वो पूरी तरह से भर-भर कर जाती थीं, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस ट्रेन के जरिए आराम से देवी भक्त माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: “घुसपैठिए भाजपा नेता 2024 के लिए वोट कर रहे खराब”, संजय निषाद का बड़ा दावा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

इस तरह रखा गया है ट्रेन का शेड्यूल

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने ट्रेन के शेड्यूल को लेकर जानकारी दी कि 04610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल रेलगाड़ी 16.10.2023 और 20.10.2023 तारीख को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 11:20 बजे प्रस्थान कर अगले यानी दूसरे दिन रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी. उन्होंने आगे बताया कि, वापसी में ट्रेन संख्या 04609 वाराणसी -श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी 18.10.2023 और 22.10.2023 तारीख को वाराणसी से सुबह 06:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन यानी दूसरे दिन सुबह 11:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी. यात्री अपनी सुविधानुसार सफर कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

8 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

31 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

32 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago