ICC World Cup 2023

India vs Pakistan World Cup 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार चटाई धूल, रोहित शर्मा ने खेली 86 रनों की तूफानी पारी

India vs Pakistan World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का हाई वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की तूफानी पारी खेली और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाकर लौटे.

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

192 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट तीसरे ओवर में 23 रनों के स्कोर पर गिर गया. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला. विराट के जल्द आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और शानदार शतक जड़ा. रोहित शर्मा जिस लय में खेल रहे थे, वो देखकर ऐसा लग रहा था कि वो जल्द शतक बना लेंगे लेकिन 86 रन के स्कोर पर वो आउट हो गये.

श्रेयस अय्यर ने जड़ा शानदार फिप्टी

श्रेयस अय्यर नाबाद 53 रन और केएल राहुल नाबाद 19 रन बनाकर लौटे. विराट कोहली और शुभमन गिल 16-16 रन बनाकर आउट हुए. इधर पाकिस्तान के गेंदबाजी की बात कि जाए तो उनके गेंदबाज विकेट लेने में ज्यादा सफल नहीं हुए. शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट और हसन अली ने एक विकेट चटकाए.

पाकिस्तान 191 रन पर ऑल आउट

पाकिस्तान की पारी की बात करें तो पूरी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजन ने फिप्टी बनाए. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के अवाला कोई अन्य खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल पाए. पाकिस्तान टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. 36 रन बनाने में टीम के 8 विकेट गिर गये और पूरी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारत के पांच गेंदबाजों को मिले 2-2 विकेट

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और स्पिनर्स कुलदीप यादव और रविंद्र जजेडा ने दो-दो विकेट लिए. टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम घुटने टेक दी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्लाह शफिक, इमाम-उल-हत, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), साउद सकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहिन शाह अफरीदी, हारिस राउफ.

कमल तिवारी

Recent Posts

कबूतरों के सहारे बड़ा सौदा! रूस की कंपनी ने शुरू की नई शुरुआत, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

44 seconds ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

3 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

11 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

15 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago