खेल

India vs England: रजत पाटीदार ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन बदलाव देखने को मिला. दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

हैदराबाद टेस्ट में रविंद्र जडेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हैं, जिसके बाद टीम में वाशिंगटन सुंदर, सरफराज खान और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है. रजत पाटीदार का चयन पहले ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम में हुआ था, अब उन्हें दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

रजत पाटीदार ने किया डेब्यू

दूसरे टेस्ट मैच से पहले खबरें आ रही थी कि सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अब रजत पाटीदार को मौका दिया गया है. पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है.

अगले मैच में मिल सकता है मौका!

विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि सरफराज अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा. सरफराज खान की जगह पर दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है. अब आने वाले मैचों में सरफराज खान को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा-केएल राहुल की जगह किसे खिलाड़ी को मिलेगी एंट्री? देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले रजत पाटीदार का इंटरव्यू, क्या भारत के लिए करेंगे डेब्यू

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, ये युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

11 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

29 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

44 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

52 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

1 hour ago