कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया. (फोटो: IANS)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये FIR मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाला मामले में मैसूरु में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज की है.
मैसूरु की एक विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने दो दिन पहले ही लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए थे. सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने मानदंडों को दरकिनार करते हुए MUDA की ओर से प्रीमियम संपत्तियों का आवंटन किया गया है.
सीएम सिद्धारमैया के अलावा उनकी पत्नी पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और कथित जमीन मालिक देवराज के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि मैसूर विकास निकाय ने पार्वती के स्वामित्व वाली ज़मीन का एक टुकड़ा अधिग्रहित किया और उसे उच्च मूल्य के भूखंडों के साथ मुआवज़ा दिया. ये कथित घोटाला करीब 4 हजार करोड़ रुपये का है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…