Categories: खेल

India vs Bangladesh: टाइगर नाम से चर्चित बांग्लादेशी फैन के साथ कानपुर में हुई बदसलूकी! जानें पुलिस ने क्या कहा

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को खेल के दौरान कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार का शिकार हुए बांग्लादेशी फैन टाइगर रोबी की हालत अब ठीक है और उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने दी है. ढाका के एक फैन रॉबी को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दर्शकों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया और उसके साथ बदसलूकी की गई, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई.

स्टेडियम में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबी को यहां पहुंचने से पहले ही अस्वस्थ महसूस हो रहा था और अनाधिकृत सी-अपर स्टैंड में गर्मी के कारण वह बेहोश हो गया था. इस स्टैंड को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बंद कर दिया था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अब वह ठीक है और हम उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए. हालांकि, उस पर कोई हमला नहीं हुआ था. वह गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गया था.”

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान टाइगर नाम के एक शख्स की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. मेडिकल टीम की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट की बात निराधार है. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

यह घटना मैच के पहले सत्र के दौरान हुई जब रोबी को स्टैंड से बांग्लादेशी झंडा लहराते देखा गया. कथित तौर पर इस घटना के कारण कुछ भारतीय दर्शकों के साथ उसका टकराव हुआ. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला. हालांकि, रोबी ने बाद में आरोप लगाया कि लंच ब्रेक के दौरान स्थानीय प्रशंसकों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की.

इधर, बांग्लादेशी फैन टाइगर का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है, “मेरी तबीयत बिगड़ गई थी, पुलिस की मदद से मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया.”

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. बारिश प्रभावित पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. शुक्रवार को मुकाबले के पहले दिन कानपुर में तेज बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया. आज सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका.

ये भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया वादा, भाजपा की सरकार बनते ही 2.87 लाख नौकरियां देंगे

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago