Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया पर MUDA घोटाला मामले में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

सीएम सिद्धारमैया के अलावा उनकी पत्नी पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और कथित जमीन मालिक देवराज के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है.

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया. (फोटो: IANS)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये FIR मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाला मामले में मैसूरु में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज की है.

नियमों के उल्लंघन का आरोप

मैसूरु की एक विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने दो दिन पहले ही लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए थे. सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने मानदंडों को दरकिनार करते हुए MUDA की ओर से प्रीमियम संपत्तियों का आवंटन किया गया है.

क्या है मामला?

सीएम सिद्धारमैया के अलावा उनकी पत्नी पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और कथित जमीन मालिक देवराज के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि मैसूर विकास निकाय ने पार्वती के स्वामित्व वाली ज़मीन का एक टुकड़ा अधिग्रहित किया और उसे उच्च मूल्य के भूखंडों के साथ मुआवज़ा दिया. ये कथित घोटाला करीब 4 हजार करोड़ रुपये का है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital