देश

मोटिवेशनल स्पीकर Vivek Bindra के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ( Vivek Bindra) पर पत्नी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, बिंद्रा पर उनकी पत्नी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

खबरों की मानें तो मोटिवेशनल स्पीकर की पत्नी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सामान्य बहस के दौरान बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने 14 दिसंबर को बिंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दूसरी ओर दो मोटिवेशनल स्पीकर की लड़ाई

बता दें कि विवेक बिंद्रा की मुश्किलें इनदिनों कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दरअसल, दो लोकप्रिय YouTubers संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच वर्तमान में सब कुछ ठीक नहीं है. दोनों एक दूसरे को एक्सपोज करने में लगे हुए हैं. संदीप माहेश्वरी ने अपने चैनल पर एक बिजनेस कोर्स के संबंध में एक वीडियो साझा किया था. ‘बिग स्कैम एक्सपोज़्ड’ टाइटल के इस वीडियो में कुछ छात्रों की गवाही थी जिन्होंने दावा किया था कि बिजनेस कोर्स के नाम पर उनसे पैसे ठगे गए थे.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद BJP जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची, बनाया ये प्लान

विवेक बिंद्रा पर छात्रों ने लगाए आरोप

वीडियो में, कोर्स लेने वाले छात्रों ने व्यावसायिक कोर्स के विवरण के बारे में बताया. फीस स्ट्रक्चर और नतीजों के बारे में जानने के बाद उन्होंने इसे ‘घोटाला’ करार दिया. वीडियो वायरल हो गया और विवेक बिंद्रा की काफी आलोचना होने लगी. इसके बाद अब विवेक बिंद्रा भी संदीप माहेश्वरी को एक्सपोज करने में लगे हैं. आए दिन दोनों फेमस यूट्यूबरों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago