देश

Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल को फिर आया ED का बुलावा, तीसरी बार भेजा समन, जानें कब होंगे पेश?

Delhi Liquor Scam: आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जांच एजेंसी ने एक बार मुख्यमंत्री केजरीवाल को समन जारी किया है. ईडी का यह तीसरा समन है. अब केजरीवाल को 3 जनवारी को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है. इससे पहले जांच एजेंसी दो बार केजरीवाल को समन जारी कर चुकी है. हालांकि केजरीवाल दोनों बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. उन्होंने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया था. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 18 दिसंबर को ईडी ने समन जारी किया था. तब केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया था.

बता दें कि इसी साल 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने पहली बार नोटिस भेजा था, लेकिन केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर इसे वापिस लेने की मांग की थी.

ईडी के नोटिस को बताया था राजनीति से प्रेरित

वहीं जब ईडी की तरफ से केजरीवाल को 18 दिसंबर को दूसरा समन जारी किया गया था. इसके बाद सीएम केजरीवाल 21 दिसंबर को पेश न होने से इनकार करते हुए कहा कि ED का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है. ED को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है. मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

वहीं अरविंद केजरीवाल बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के लिए चले गए. बता दें कि केजरीवाल लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं.

ईडी के शिकंजे में फंस रही आप

बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ईडी केजरीवाल से सवाल-जवाब करना चाहती है. गौरतलब है कि दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को आम आदमी पार्टी (आप) राजनीतिक साजिश बताती रही है. आप का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक बदले के लिए पार्टी को खत्म करना चाहती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

26 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

41 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago