देश

Sushma Baraik: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में पूर्व आईपीएस समेत आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

Sushma Baraik: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में अरगोड़ा थाना में पूर्व आईपीएस पी नटराजन समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुषमा बड़ाईक (Sushma Baraik) के भाई सिकंदर बड़ाईक के बयान पर ये प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पूर्व आईपीएस पी नटराजन, दानिश रिजवान, नाजिर, सुनील बादल, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप का नाम शामिल है.

सिकंदर ने अपने बयान में बताया है कि जिन लोगों के उपर मेरी दीदी केस की है. भूमिका इन्ही लोगों की है. पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस कांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

पूछताछ में जुटी पुलिस

राजघानी रांची समेत अन्य जिलों में पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान में जुटी है, कई लोगों से पुछताछ की जा रही है. झारखंड (Jharkhand) पुलिस की टीम बिहार में कुछ लोगों से पूछताछ की तैयारी में है. सुषमा बड़ाईक (Sushma Baraik) को गोली किसने मारी और क्यों मारी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने सुषमा पर फायरिंग की. इस दौरान सुषमा को दो गोली लगी, एक गोली सुषमा के शरीर से निकल गयी. दूसरी गोली अब भी शरीर के अंदर है. जबकि इस घटना में उनके सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया है.

ये भी पढ़े : Ranchi: सुषमा बड़ाईक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, IPS पी नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगा सुर्खियों में आई थीं

बता दें कि सुषमा बड़ाईक ने कई हाईप्रोफाइल लोगों पर गंभीर आरोप लगाये थे. सुषमा बड़ाईक ने आईपीएस अफसर पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया. सुषमा बड़ाइक ने 50 से अधिक लोगों पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप लगाये थे. कई मामले अब भी कोर्ट में चल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago