मनोरंजन

Moving In With Malaika: Nora Fatehi को पसंद नहीं Malaika Arora से तुलना, बोलीं- ये बहुत इंसल्टिंग है क्योंकि…

Moving In With Malaika: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ से जुड़े कई पर्सनल राज के खुलासे कर रही हैं. शो में बी टाउन के कई सेलेब्स आ रहे हैं. शो में मलाइका संग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई मुद्दों पर बात करते दिखते हैं. ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. अब मालइका के शो में करण जौहर और नोरा फतेही भी दिखेंगे, एपिसोड में मलाइका और नोरा एक दूसरे की तुलना किए जाने पर बात करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने ऐसा क्या बाला मलाइका से?

शो के नए एपिसोड में नोरा फतेही- मलाइका से कहती नजर आती हैं,  “मलाइका ने जो किया है वो मैं कभी नहीं कर सकती थी. बॉलीवुड की बढ़ती विरासत का हिस्सा हैं आप. वह गोल्डन टाइम था. हम समय की बात करते हैं. यह सिर्फ आपके लिए निरादरपूर्ण नहीं है बल्कि मेरे लिए भी काफी इंसल्टिंग हैं क्योंकि यह उन चीजों से दूर ले जाता है जो मैं कर रही हूं.”  नोरा ने कहा कि लोग उनकी आइडेंटिटी को ‘वाटर डाउन’ कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi Lifestyle: 10 करोड़ का घर, 7 लाख का पर्स… ऐसी है नोरा फतेही की लग्जरी लाइफस्टाइल

मलाइका ने क्या कहा जवाब में नोरा से?

नोरा फतेही के बाद मलाइका अरोड़ा ने जवाब में कहा, “अगर मैं किसी शो में हूं, तो वे सुनिश्चित करते हैं कि नोरा भी शो में हो. यह एक सदा बात थी कि हर कोई हमें एक-दूसरे के सामने खड़ा करना और हमें शो में डालने की कोशिश करता था. नोरा ने मलाइका से सवाल पूछा कि क्या उन्हें कभी इसका बुरा लगा है?” मलाइका ने जवाब दिया, “मैं इंसान हूं ‘आखिरकार. मुझे भी बुरा लगता हैं. जब मैं कहती हूं, ‘ओह, यह मेरा काम हो सकता था, और वो किसी के पास हो और ऐसा हर समय होता है. ऐसी चीजें आपको तोड़ सकती हैं.” इसी बीच टेरेंस, नोरा और मलाइका को एक साथ डांस करने को बोलते हैं लेकिन फिर अचानक किसी बात पर नोरा गुस्सा हो जाती हैं और शो के बीच से उठकर चली जाती हैं. बाद में टैरेंस उन्हें मनाने जाते हैं और मलाइका उन्हें मनाने की कोशिश भी नहीं करती हैं. इस प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Satwik Sharma

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

3 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

6 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

22 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

46 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

54 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago