देश

Firozabad: ट्रक के अंदर घुसी पुलिस की तेज रफ्तार बोलेरो, एक की मौत, सात घायल, दिल्ली से युवती को बरामद कर लौटते वक्त हुआ हादसा

विष्णु कुमार

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार पुलिस की बोलेरो आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे एक की मौत हो गई है और 4 पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए हैं. इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली से युवती को बरामद करके महोबा पुलिस वापस लौट रही थी. इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 68 पर सुबह 5 बजे हादसा हुआ, जिसमें युवती की मां की मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से युवती को बरामद कर महोबा पुलिस लौट रही थी. इसी दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 68 पर सुबह 5 बजे हादसा हुआ, जिसमें युवती की मां की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल भिजवाया है.

हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है. पुलिस द्वारा मिली सूचना के मुताबिक, जनपद फिरोजाबाद के थाना नगलाखंगर क्षेत्रान्तर्गत 68 किलोमीटर पर एक्सप्रेस वे पर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही बोलेरो यूपी 83 एएल 7111 पीछे से आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक आरजे 29 बीए 4539 में घुस गयी. पुलिस के मुताबिक बोलेरो कार में थाना कबरई की महोबा पुलिस सवार थी जो दिल्ली से अपर्हता को बरामद करके थाना कबरई महोबा ले जा रहे थे. इस दौरान बोलेरो गाड़ी में कुल 08 व्यक्ति सवार थे.

ये भी पढ़ें- Varanasi: अब से काशी गंगा घाट पर 5 रुपए के सामान पर करना होगा 50 रुपए का भुगतान, जानिए नगर निगम क्यों लगा रहा है ये सिक्योरिटी मनी

ये हुए हैं घायल, इनकी हुई मौत

हादसे में उपनिरीक्षक जयशंकर पाण्डेय, आरक्षी सुरजीत थाना कबरई, आरक्षी शुभम जयसवाल, आरक्षी मंजूलता शुक्ला, चालक संतराम साहू, अपर्हता प्रांसी, अपर्हता का ले जाने वाला अभियुक्त नरेन्द्र घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सैफई अस्पताल में चल रहा है. वहीं युवती की मां मीना का इलाज के दौरान निधन हो गया जबकि उपनिरीक्षक जयशंकर पाण्डेय की भी हालत गम्भीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है. क्षेत्राधिकारी सिरसागंज एवं थानाध्यक्ष नगला खंगर सैफई अस्पताल पहुंच चुके है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

12 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

13 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

23 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

48 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

52 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago