Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

381 यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना

हज यात्रा में इस नियम ने बदलाव किया गया है कि हज यात्री द्वारा हज यात्रा के लिए प्राइवेट संस्थानो से कराया गया मेडिकल जांच मान्य नहींं होगा.

haj 2023

हज के लिए रवाना होते यात्री

हज यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 21 मई को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया. केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एयरपोर्ट से इन यात्रियों को रवाना किया.

नई हज पॉलिसी 2023 के मुताबिक, इस बार 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला के अकेले हज जाने के लिए आवेदन करने की छूट मिली है. साथ ही 80 प्रतिशत हाजी इस बार हज कमेटी की तरफ से हज करने जायेंगे और 20 फीसदी प्राइवेट ऑपरेटर के जरिए यात्रा करेंगे.

हज यात्रा में बड़ा बदलाव करते हए सरकार ने इस बार हज यात्रा के लिए वीआईपी भी कोटा समाप्त कर दिया है. अब हज यात्रा के लिए किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. सभी समान हज यात्री की तरह ही हज यात्रा पर जाएंगे. महिलाओं, नवजातों, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए इस बार 25 एमबार्गेशन पॉइंट बनाए गए हैं.

ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि ये हाजी की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह किस एमबार्गेशन पॉइंट का चयन करता है. साथ ही हज यात्रा में इस नियम ने बदलाव किया गया है कि हज यात्री द्वारा हज यात्रा के लिए प्राइवेट संस्थानो से कराया गया मेडिकल जांच मान्य नहींं होगा. हाजियों को अब सरकारी अस्पतालों से ही अपनी मेडिकल जांच करवानी होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital