खेल

MI vs LSG IPL 2023, Eliminator: मुंबई इंडियंस के सामने क्रुणाल पंड्या का चैलेंज, एलिमिनेटर मैच में छूट जाएंगे खिलाड़ियों के पसीने

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI Match Prediction: मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर एक बड़ी जीत के दम पर आईपीएल 2023 प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया और अब 24 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भिड़ेगी. यहां जीतने वाली टीम 26 मई को गुजराक टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर -2 खेलेगी. थोड़ी मेहनत, थोड़ी किस्मत के सहारे रोहित एंड कंपनी ने प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन यहां से आगे का उनका रास्ता आसान नहीं होने वाला है. लखनऊ लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में है, तो वहीं पिछले सीजन में मुंबई का बुरा हाल था. ऐसे में इस बार रोहित शर्मा और उनकी टीम कोई गलती नहीं करना चाहेगी.

फॉर्म में लौटी मुंबई

पांच बार की चैंपियन टीम थोड़ी आश्वस्त होगी क्योंकि इस समय उनके बल्लेबाज लय में हैं.  कैमरून ग्रीन ने पिछले मैच में शानदार शतक जड़ा था जबकि कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म में लौटे थे. वहीं सूर्या ने मीडिल ऑर्डर में मोर्चा संभाल रखा है. हालांकि, टीम की गेंदबाजी थोड़ी चिंता का विषय लगती है और यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें टीम सुधार करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

लखनऊ की कम नहीं

जब लखनऊ सुपर जायंट्स की बात आती है, तो उनकी अधिकांश रणनीतियों ने अब तक काम किया है और यह एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं, जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन मीडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना रहे हैं. एलएसजी की सफलता इन तीन बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है और यह देखने की जरूरत है कि वे दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं गेंदबाजी में लखनऊ की स्पिन जोड़ी अहम रोल निभाएगी जो अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई अभी तक करते आए हैं.

पॉसिबल प्लेइंग-11 

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय.
इम्पैक्ट प्लेयर – विष्णु विनोद

LSG: क्रुणाल पांड्या (C), क्विंटन डी कॉक (WK), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान.

इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बदोनी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

18 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

33 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago