देश

भारतीय सिविल सेवा में लिंग परिवर्तन का पहला मामला, IRS अधिकारी महिला से पुरुष बना, सरकार ने दी मंजूरी

हैदराबाद स्थित सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) की क्षेत्रीय पीठ में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक महिला अधिकारी अपना जेंडर चेंज कराकर पुरुष बन गई है.

भारत के सिविल सेवा इतिहास में संभवत: पहली बार एक महिला आईआरएस अधिकारी को मंगलवार (9 जुलाई) से आधिकारिक तौर पर पुरुष सिविल सेवक माना जाएगा. वित्त मंत्रालय ने एम. अनुसूया के नाम को बदलकर एम. अनुकाथिर सूर्या करने और लिंग को महिला से पुरुष करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

कौन हैं एम. अनुकथिर सूर्या

सीईएसटीएटी के मुख्य आयुक्त (अधिकृत प्रतिनिधि) के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात 35 वर्षीय अधिकारी ने पिछले साल ही अपनी वर्तमान पोस्ट जॉइन की थी. सूर्या ने दिसंबर 2013 में चेन्नई में सहायक आयुक्त के रूप में अपना करिअर शुरू किया और 2018 में उन्हें डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया.

उन्होंने चेन्नई में मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक की डिग्री पूरी की. उन्होंने 2023 में भोपाल में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी से साइबर लॉ और साइबर फोरेंसिक में पीजी डिप्लोमा किया.


ये भी पढ़ें: ताने ही बन गए ताकत… और बन गईं दरोगा; पढ़ें देश की पहली ट्रांसजेंडर की दिल छू लेने वाली कहानी


वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक आदेश में कहा, ‘2013 बैच की आईआरएस अधिकारी एम. अनुसूया (M. Anusuya), जो वर्तमान में हैदराबाद में सीईएसटीएटी के मुख्य आयुक्त (एआर) कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात हैं, ने अपना नाम बदलकर एम. अनुकथिर सूर्या (M. Anukathir) और लिंग बदलकर महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया है.’ आदेश में आगे कहा गया, ‘इसके बाद से अधिकारी को सभी आधिकारिक अभिलेखों में ‘एम. अनुकथिर सूर्या’ के रूप में पहचाना जाएगा.’

वित्त सेवा अधिकारी ने बदला था जेंडर

15 अप्रैल 2014 को नालसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद तीसरे लिंग (Third Gender) को मान्यता दी गई और यह निर्णय दिया गया कि लिंग पहचान एक व्यक्तिगत विकल्प है, चाहे व्यक्ति सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) करवाए या नहीं.

इसके बाद ओडिशा के एक पुरुष वाणिज्यिक कर अधिकारी ने ओडिशा वित्तीय सेवा में शामिल होने के पांच साल बाद 2015 में अपना लिंग बदल कर महिला बनने का निर्णय लिया और आधिकारिक तौर पर ऐश्वर्या रितुपर्णा प्रधान के रूप में मान्यता प्राप्त की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

8 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

17 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

28 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

30 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago