देश

बिहार में पकड़ौआ विवाह: रोता रह गया BPSC शिक्षक, लड़की वालों ने जबरदस्ती भरवा दी दुल्हन की मांग

बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले अवनीश कुमार, जिन्होंने हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास कर शिक्षक बनने का सपना पूरा किया था, एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाले मामले का शिकार हो गये. शुक्रवार (13 दिसंबर) को स्कूल जाते समय, जहां वह नियुक्त हुए थे, दो स्कॉर्पियो ने उनके ई-रिक्शा को रोक लिया. दर्जनभर लोग गाड़ियों से बाहर निकले, बंदूकें तान दीं, और अवनीश को अगवा कर लिया. कुछ ही घंटों में उन्हें पीटा गया और बंदूक की नोक पर एक लड़की से शादी करने पर मजबूर किया गया.

यह घटना बिहार में ‘पकड़वा विवाह’ की परंपरा का ताजा उदाहरण है, जिसमें अविवाहित पुरुषों को जबरन शादी के लिए मजबूर किया जाता है. पुलिस के अनुसार, 2024 में बिहार में पिछले 30 वर्षों के सबसे ज्यादा जबरन शादी के मामले दर्ज किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला

बेगूसराय जिले के राजाैरा गांव निवासी और सुधाकर राय के बेटे अवनीश कुमार को लखीसराय जिले की युवती गुंजन के रिश्तेदारों ने अगवा किया. गुंजन ने दावा किया कि वह और अवनीश पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे. हालांकि, अवनीश, जिन्होंने हाल ही में सरकारी शिक्षक की नौकरी पाई थी और कटिहार जिले के एक मिडिल स्कूल में पोस्टेड थे, ने इस रिश्ते को शादी में बदलने से इनकार कर दिया था.

गुंजन ने आरोप लगाया कि उनका रिश्ता गंभीर था. उन्होंने कहा, “हम चार साल से एक-दूसरे के साथ थे. वह मुझे अपने घर और स्कूल ले गए थे. उन्होंने मुझसे शादी करने और परिवार बसाने का वादा किया था. जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया और हमने उनसे शादी की बात की, तो उन्होंने मना कर दिया. यह अस्वीकार्य था.”

घटना के तीन दिन पहले, गुंजन के परिवार ने कथित तौर पर कटिहार में दोनों को एक साथ देखा. इसके बाद गुंजन के रिश्तेदारों ने अवनीश को अगवा कर लिया और उन्हें मंदिर में जबरन शादी करने पर मजबूर किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया कि अवनीश को कई लोग पकड़कर रखे हुए हैं, जबकि गुंजन शादी के परिधान और सिर पर सिंदूर लगाए खड़ी थीं. वीडियो में अवनीश शादी के रस्मों को पूरा करने के दौरान काफी परेशान और असहज दिखे.

लड़के वालों ने अपनाने से किया इनकार

शादी के बाद गुंजन अपने परिवार के साथ अवनीश के बेगूसराय स्थित घर पहुंची, लेकिन वहां विवाद खड़ा हो गया. अवनीश किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो गए. जब गुंजन उनके घर पहुंची, तो अवनीश के परिवार ने उसे बहू मानने से इनकार कर दिया. गुंजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ अपना हक मांगा है. हमें न्याय मिलना चाहिए.” वहीं, अवनीश ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका गुंजन से कोई प्रेम संबंध नहीं था.

ये भी पढ़ें- आजादी के 78 साल बाद नक्सल प्रभावित इस गांव में गूंजी दूरदर्शन की आवाज

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अवनीश ने कहा, ‘मुझे उस लड़की से कोई लगाव नहीं है. उसने मुझे परेशान किया और बार-बार फोन कर मेरा पीछा करती रही. घटना के दिन कुछ लोग स्कॉर्पियो में आए और मुझे अगवा कर लिया, मारा-पीटा और जबरन सिंदूर लगाकर शादी की रस्में पूरी करने की कोशिश की. मैंने इसका पूरे समय विरोध किया.’ गुंजन ने अपने दावों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि अवनीश ने भी अपने अपहरण और शारीरिक उत्पीड़न को लेकर अलग शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी, 18 साल का बेटा निकला मास्टरमाइंड; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Former Cricketer House Theft Case: मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के घर लाखों…

2 minutes ago

कौन थे रामकिशन? कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य न होकर भी नाम के आगे लगाते थे ‘कॉमरेड’

अविभाजित पंजाब के आखिरी गैर-सिख मुख्यमंत्री 'कॉमरेड' रामकिशन अपनी सादगी और भगत सिंह की नौजवान…

3 minutes ago

वनवास से लेकर समानता की लड़ाई तक: क्या है नाशिक के कालाराम मंदिर का असली महत्व?

Kalaram Temple Nashik History: जानिए नाशिक के कालाराम मंदिर का इतिहास, रामायण से इसके जुड़ाव…

16 minutes ago

बर्फ का शिवलिंग और अमरता की कथा: कैसे करें अमरनाथ यात्रा की सही तैयारी?

Amarnath Immortal Secret: जानिए अनंतनाग में स्थित अमरनाथ गुफा के बर्फानी शिवलिंग का रहस्य, यात्रा…

23 minutes ago

कोलकाता में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, खुदकुशी की भी कोशिश; सुसाइड नोट से खुलेगा राज?

Kolkata Mother Murder Case: कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 65 वर्षीय बेटे पर अपनी 85…

24 minutes ago