देश

सहाराश्री सुब्रत रॉय का आज भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे सहारा शहर से निकलेगी अंतिम यात्रा

Subrata Roy: सहाराश्री सुब्रत रॉय का बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. शाम 4:10 बजे उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित सहारा शहर लाया गया. जहां अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया. आम लोगों से लेकर वीआईपी तक दर्शन के लिए पहुंचे. ये सिलसिला पूरी रात चलता रहा. आज (16 नवंबर) गोमती किनारे भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 10 बजे सहाराश्री के पार्थिव शरीर को लेकर भैंसाकुंड जाया जाएगा.

अंतिम दर्शन करने वालों का लगा तांता

सहारा परिवार से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे. जहां सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर के दर्शन कर लोगों की आंखे नम हो गईं. अंतिम दर्शन करने वालों में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं से लेकर महिलाएं तक शामिल रहीं. वहां मौजूद लोग सहाराश्री से जुड़े किस्सों को साझा करते हुए भावुक नजर आए.

बता दें कि सहारा शहर के मेन गेट से जहां पर पार्थिव शरीर रखा था, वहां की दूरी ज्यादा थी, जिसके चलते मेन गेट पर पिकअप की व्यवस्था की गई थी. अंतिम दर्शन करने वालों को लेकर पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था. पूरी रात लोगों का आना-जाना लगा रहा.

10 बजे भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार

सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे भैंसाकुंड में होगा. पार्थिव शरीर को सहारा शहर से करीब 10 बजे रवाना किया जाएगा. भैंसाकुंड में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी. इस दौरान उमड़ने वाले हुजूम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के इस घर से शुरू हुआ था ‘सहारा’ का सफर, मकान मालिक का बेटा बोला- मुझे लैंब्रेटा पर घुमाते थे सुब्रत रॉय

नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सहाराश्री के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों से लेकर नेता, मंत्री और पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत तमाम दिग्गज पहुंचे. जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, सपा एमएलसी राजेश यादव, लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र सहित अम्मार रिजवी, सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

40 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago