लाइफस्टाइल

हर वक्त शरीर में रहती है थकान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Raw Foods Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम तरह- तरह के डाइट को लेते रहते है, जिनसे हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े. अगर इनका सेवन करने से भी आप बेहतर और स्वस्थ महसूस नहीं करते है. उन्हीं में से एक है थकान या कमजोरी लगना. थकान के कई कारण हो सकते हैं. जैसे गलत लाइफस्टाइल, कुछ बीमारियां, कुछ दवाइयां, अल्कोहल का ज्यादा इस्तेमाल, तनाव, और डाइट. एक रिपोर्ट के अनुसार हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो कई कच्चे फूड्स का सेवन करके ज्यादा न्यूट्रिएंट्स और इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है, जो पकाए गए खाने से ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद होती है तो चलिए जानते हैं..कुछ चुनिंदा कच्चे फूड्स के बारे में, जिन्हें खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

तरबूज

दिन भर थकावट का अनुभव करने का सबसे बड़ा कारण डीहाइड्रेशन भी है. इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसा फल अपनी डायट में शामिल करें, जिसमें वॉटर इंटेक बहुत ज्यादा हो. तरबूज में 90% पानी होता है और यह विटामिन्स, मिनरल और एंटीऑक्सीटडेंट्स का खजाना है.

कोकोनट वॉटर

नारियल पानी को पोषण का खजाना कहा जाता है. नारियल पानी में मौजूद गुण शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

अंडे

याद कीजिए, संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे. असल में यही मूलमंत्र है. अंडों में भारी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो आपको दिन भर एक्टिव बनाए रखता है.

सेब

सोच रही हैं कि ऐसा क्या खाएं जिससे आपका पेट भी भर जाए और आपको आलस भी न आए? तो इसका जवाब है सेब. सेब में फ्रूक्टोस होते हैं,जो फलों में पायी जाने वाली एक प्राकृतिक मिठास है. यह फल लंबे समय तक दिमाग और शरीर को एक्टिव रखता है, जिससे आप थकावट महसूस नहीं करतीं.

केले

पोटेशियम और फाइबर से भरपूर है यह फल. फाइबर ब्लड में शुगर रिलीज को स्लोन डाउन करते हैं. इसके साथ ही मैग्नीशियम एवं विटामिन बी भी प्रदान करता है केला.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago