धनंजय सिंह
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया है. धनंजय सिंह ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में अच्छी सरकार है, आप सभी भाजपा को समर्थन करें. उन्होंने कहा कि अपने जिले के लोगों के लिए मैं जिस तरह से 25 साल खड़ा हूं उसी तरह आजीवन तत्पर मिलूंगा.
…यही निर्णय सही है
धनंजय सिंह मंगलवार की शाम पांच बजे शेरवा स्थित अझु राय इंटर कॉलेज परिसर में अपने सहयोगियों, शुभ चिंतकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान जिले भर से पांच हजार से अधिक प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख और तमाम चुनिंदा लोग मौजूद रहे. उनके संबोधन से पूर्व तमाम विशेष लोगों ने विचार व्यक्त किए. हर किसी ने धनंजय की अनुमति पर ही सहमति जताई. यहां तक की मुस्लिम समर्थक भी बोले की जब खुद चुनाव मैदान में नहीं हैं तो यही निर्णय सही है. वक्त की नजाकत भी यही है. पूर्व सांसद ने लगभग 30 मिनट तक अपनी जन सभा को संबोधित किया.
पूर्व प्रधान मन्त्री चंद्रशेखर को लेकर कही ये बात
धनंजय सिंह ने कहा की “किसी भी नेता के लिए उसके विचार आचरण में दिखना चाहिए. पूर्व प्रधान मन्त्री चंद्रशेखर के आचरण और विचार अनुकरणीय रहा है. हम तो 2002 से 2014 तक हमेशा सत्ता से संघर्ष करते रहे आम जनता के लिए आज भी आम जन के साथ हैं, हमेशा रहेंगे उन्होंने कहा कि एक नेता के लिए जाति, धर्म से उपर उठकर सबके लिए कार्य करना चाहिए.”
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: कोडरमा में पीएम मोदी के रोड शो में लोगों में दिखा गजब का उत्साह, PM की एक झलक पाने के लिए लगा दी दौड़
वहीं उन्होंने आगे कहा कि “2002 मे मै निर्दल विधायक बना मात्र 47 हजार वोट पाकर लेकिन काम किया पूरे विधान सभा क्षेत्र के लिए. उसी का नतीजा 2007 में विजय के रूप में मिला. इस बार फर्जी मुकदमे में फंसाया गया, पत्नी को मिला टिकट कट गया तो मेरे समर्थक पिछली सरकारों से तुलना करके देखें और भाजपा को सपोर्ट करें.”
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…