Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand: कोडरमा में पीएम मोदी के रोड शो में लोगों में दिखा गजब का उत्साह, PM की एक झलक पाने के लिए लगा दी दौड़

पीएम मोदी को देखने के लिए कोडरमा में चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या बूढ़ा या फिर महिला ही क्यों न हो हर वर्ग और उम्र के लोग बेचैन दिखे.

कोडरमा में पीएम मोदी का रोड शो

पीएम मोदी ने जहां आज वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया वहीं उन्होंने झारखंड के कोडरमा में आज एक रोड शो भी किया. यहां बने हेलीपैड से लेकर चुनावी मैदान तक पीएम मोदी की एक झलक मात्र पाने के लिए पूरे रास्ते में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही. पीएम मोदी को देखने के लिए कोडरमा में चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या बूढ़ा या फिर महिला ही क्यों न हो हर वर्ग और उम्र के लोग बेचैन दिखे. यहां तक की कोडरमा में पीएम के रास्ते में मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें देखने के लिए हेलीपैड से लेकर रैली ग्राउंड तक उनके  काफिले के साथ दौड़ते नजर आए. वहीं पीएम मोदी ने भी रास्ते भर सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

कोडरमा में पीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कोडरमा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोडरमा और इस क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक कमजोर सरकार का रवैया देखा है. कांग्रेस की कमज़ोर सरकार ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंक दिया. नक्सलवाद ने देश का नुकसान किया और देश की अनेक माताओं के सपनों को कुचल डाला. जो बेटे नक्सलवाद की राह में जाकर बंदूक उठा रहे थे. उस मां को ज़िंदगी भर रोते रहने के लिए मजबूर कर दिया.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “मैं कोडरमा की धरती से यह गारंटी दे रहा हूं आतंक हो या नक्सलवाद, मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा.”

धारा 370 पर पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल श्रीनगर में जो मतदान हुए हैं, लोकतंत्र के प्रति जो श्रद्धा व्यक्त की गई है. भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगाई गई है. दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव का उत्सव था. लोग उमंग-उत्साह से भरे हुए थे। लोग कह रहे थे कि 370 जाने के बाद और मोदी के आने के बाद यह संभव हुआ.”

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में PM के लिए कहीं गीत गाते दिखे लोग तो कहीं उतारी आरती… आखिर क्या है लोगों के दिलों में? तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो लोग धारा 370 को लेकर मोदी को दिन-रात गालियां दे रहे थे, वे कान खोलकर सुन लें। यह धारा 370 की दीवार हटी है और हमारे दिलों को जोड़ दिया है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital