Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बीजेपी का किया समर्थन, कहा- “देश व प्रदेश में अच्छी सरकार है, सभी भाजपा को सपोर्ट करें”

धनंजय सिंह ने कहा “इस बार फर्जी मुकदमे में फंसाया गया, पत्नी को मिला टिकट कट गया तो मेरे समर्थक पिछली सरकारों से तुलना करके देखें और भाजपा को सपोर्ट करें.”

धनंजय सिंह

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया है. धनंजय सिंह ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में अच्छी सरकार है, आप सभी भाजपा को समर्थन करें. उन्होंने कहा कि अपने जिले के लोगों के लिए मैं जिस तरह से 25 साल खड़ा हूं उसी तरह आजीवन तत्पर मिलूंगा.

…यही निर्णय सही है

धनंजय सिंह मंगलवार की शाम पांच बजे शेरवा स्थित अझु राय इंटर कॉलेज परिसर में अपने सहयोगियों, शुभ चिंतकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान जिले भर से पांच हजार से अधिक प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख और तमाम चुनिंदा लोग मौजूद रहे. उनके संबोधन से पूर्व तमाम विशेष लोगों ने विचार व्यक्त किए. हर किसी ने धनंजय की अनुमति पर ही सहमति जताई. यहां तक की मुस्लिम समर्थक भी बोले की जब खुद चुनाव मैदान में नहीं हैं तो यही निर्णय सही है. वक्त की नजाकत भी यही है. पूर्व सांसद ने लगभग 30 मिनट तक अपनी जन सभा को संबोधित किया.

पूर्व प्रधान मन्त्री चंद्रशेखर को लेकर कही ये बात

धनंजय सिंह ने कहा की “किसी भी नेता के लिए उसके विचार आचरण में दिखना चाहिए. पूर्व प्रधान मन्त्री चंद्रशेखर के आचरण और विचार अनुकरणीय रहा है. हम तो 2002 से 2014 तक हमेशा सत्ता से संघर्ष करते रहे आम जनता के लिए आज भी आम जन के साथ हैं, हमेशा रहेंगे उन्होंने कहा कि एक नेता के लिए जाति, धर्म से उपर उठकर सबके लिए कार्य करना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: कोडरमा में पीएम मोदी के रोड शो में लोगों में दिखा गजब का उत्साह, PM की एक झलक पाने के लिए लगा दी दौड़

वहीं उन्होंने आगे कहा कि “2002 मे मै निर्दल विधायक बना मात्र 47 हजार वोट पाकर लेकिन काम किया पूरे विधान सभा क्षेत्र के लिए. उसी का नतीजा 2007 में विजय के रूप में मिला. इस बार फर्जी मुकदमे में फंसाया गया, पत्नी को मिला टिकट कट गया तो मेरे समर्थक पिछली सरकारों से तुलना करके देखें और भाजपा को सपोर्ट करें.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital