उत्तराकाशी में लैंड स्लाइड में चार लोगों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र के गंगनानी में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्स्खलन के मलबे में तीन वाहन दब गए, जिससे उनमें सवार मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी धसकने और बोल्डर गिरने से तीन यात्री वाहन मलबे के नीचे दब गए.
एसडीएम ने मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय लोग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं. चतर सिंह चौहान के अनुसार, घटना में मारे गए चार में से तीन श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य के शव को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. चारों मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
चौहान के मुताबिक, घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपजिलाधिकारी के अनुसार, लगातार बारिश होने और पहाड़ी से मलबा एवं पत्थर आने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा राजमार्ग से मलबा हटाकर उस पर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे की जद में आए तीन वाहनों में कुल 31 लोग सवार थे. उत्तरकाशी जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास भूस्खलन से बाधित है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…