आस्था

हथेली पर इन जगहों पर है तिल तो फिर जान लें किस्मत आप पर कितनी है मेहरबान

Mole On Palm: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर अलग-अलग जगहों पर तिल होने के विशेष मायने हैं. हर इंसान के शरीर में बना तिल उसकी किस्मत के बारे में बहुत कुछ बताता है. वहीं हथेली पर मौजूद तिल भी इंसान के बारे में बहुत कुछ बताता है. माना जाता है कि हथेली पर बने कुछ तिल जहां बहुत ही शुभ होते हैं और यह व्यक्ति के अच्छे भाग्य को बताते हैं वहीं कुछ तिल बहुत ही अशुभ भी होते हैं. हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल होने को लेकर कहा जाता है कि यह व्यक्ति को धनवान बनाता है वहीं बाएं हाथ पर बना तिल अधिक खर्चे के बारे में बताता है. आइए जानते हैं तिलों से जुड़े इस रहस्य के बारे में.

अंगूठे पर तिल है तो होता है यह लाभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस किसी भी शख्स के अंगूठे पर तिल होता है समाज ऐसे लोगों को बहुत सम्मान की नजरों से देखता है. माना जाता है कि ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं. वहीं ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं. इनके व्यवहार की वजह से इनका कोई भी काम जल्दी नहीं रुकता.

मध्यमा उंगली पर तिल दिलाएगा यह लाभ

मध्यमा उंगली पर तिल बहुत ही भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता हैं. सामुद्रिक शास्त्र में बहुत ही भाग्यशाली माना गया है. ऐसे लोगों का जीवन खुशहाल रहता है औऱ धन के मामले में भी यह काफी लकी होते हैं.

अनामिका उंगली पर तिल

अनामिका उंगली पर जिस किसी के भी तिल है उसकी सरकारी नौकरी लगने की संभावना ज्यादा रहती है. थोड़े से प्रयास में ऐसे लोग सरकारी नौकरी पाने में सफल रहते हैं.वहीं आर्थिक रुप से भी ये समृद्ध रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने से दूर होता है कुंडली में मौजूद चंद्र दोष

छोटी उंगली पर तिल वाले लोग रहें सावधान

छोटी उंगली पर जिस किसी के भी तिल होता है ऐसे लोग धनवान तो होते हैं लेकिन जीवन में कई दूसरी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. इस कारण इनको कुछ दुख भी उठाने पड़ते हैं. ऐसे लोगों को सेहत और रिश्तो के मामले में सावधान रहना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago