खेल

GT vs MI: अफगानी स्पिनर्स के जाल में फंसी मुंबई, गुजरात टाइटंस की बड़ी जीत, नंबर-2 पर काबिज

GT vs MI, Match Highlights: IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटन्स रोहित शर्मा की टीम पर पूरी तरह हावी रही. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में गुजरात को खूब परेशान किया लेकिन जीटी की पारी के अंतिम 5 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाया जिसका नतीजा ये रहा की गुजरात ने 208 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में मुंबई की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और गुजरात ने 55 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

चैंपियन टीम की तरह खेली गुजरात

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात की टीम इस मुकाबले में शानदार लय में नजर आई. शुरुआत में जीटी की पारी लड़खड़ाई जरूर लेकिन पहले शुभमन गिल, अभिनव मनोहर और अंत में डेविड मिलर की पारी के दम पर टीम ने एक बड़ा टोटल सेट किया.

ये भी पढ़ें: GT VS MI: मुंबई इंडियंस की ये चालाकी बनी सबसे बड़ी कमजोरी, जानिए हिटमैन की बात सुनकर क्यों भड़क गए फैंस?

पावरप्ले में ही लिख गई मुंबई की हार की कहानी

किसी भी हाई स्कोरिंग मुकाबले में पहले 6 ओवर काफी अहम होते हैं. 208 रन के लक्ष्य चेज करते उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही. टीम ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर 29 रन बनाए. रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई. सूर्यकुमार यादव और नेहल बडेरा ने बीच में रन जरूर बनाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी

जीटी की ओर से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. इस गेंदबाज ने टिम डेविड (0 रन) ​कैमरून ग्रीन (33 रन) को आउट किया. उसके जब मुंबई की पारी एक बार और संभील तो इस युवा गेंदबाज ने सूर्यकुमार यादव (23 रन) को कॉट एंड बोल्ड किया. अपने 4 ओवर में अहमद ने 37 रन देकर तीन विकेट दिए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago