सीएम वाराणसी पहुंचे
G-20 Summit: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 11 से 13 जून के बीच होने वाले जी-20 समिट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंच चुके हैं. जी-20 सम्मेलन का औपचारिक शुभारम्भ रविवार को रात्रिभोज से होगा. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि सीएम योगी सभी मेहमानों का सम्मान भी करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक नदेसर के ताज होटल में सीएम योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर की अगुवाई में आयोजित रात्रिभोज में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों के साथ केंद्र व प्रदेश मंत्री और सचिव स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. रात्रिभोज मे मुख्यमंत्री योगी की ओर से मेहमानों का सम्मान किया जाएगा.
बता दें कि जी-20 की बैठक के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार हो चुका है. डेलीगेट्स भी 11 जून को पहुंच रहे हैं. 11 जून को प्रदेश सरकार की ओर से डेलीगेट्स के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया है तो वहीं रविवार को ही क्रूज के जरिए विदेशी अतिथि गंगा आरती की मनोरम छटा भी देखेंगे. 12 जून को डेवलपमेंट मिनिस्टर्स की मीटिंग होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जुड़ेंगे. तो वहीं विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. माना जा रहा है कि विकास मंत्रियों की बैठक में जी-20 देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होंगे.
दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह रविवार से तीन दिन तक वाराणसी में शहरी विकास पर मंथन करेंगे. 11 से 13 जून तक होने वाली इस बैठक के नेतृत्व के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को ही चार दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. जी-20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान करेंगे. इससे पहले अप्रैल में भी काशी में जी-20 की बैठक हुई थी. अतिथियों के स्वागत सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. जबकि 11 जून को क्रूज के जरिए गंगा आरती में भी विदेशी अतिथि शामिल होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
India tourism growth foreign exchange earnings: देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ पार…
Imran Masood: इमरान मसूद ने कहा कि प्रभारी जो बोल रहे हैं या जो मैं बोल…
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने शनिवार को आरोप लगाया कि हुगली जिले…
Pushkar Pitru Paksha Pind Daan significance: तीर्थ गुरु पुष्कर के 52 घाटों पर पितृपक्ष में…
'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 50 घंटे से जारी तूफानी बारिश ने…
UP AI semiconductor technology hub: यूपी अब इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एआई और सेमीकंडक्टर का प्रमुख…