देश

G20 Summit: फिल्म पर्यटन पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने श्रीनगर पहुंचे दिग्गज एक्टर राम चरण

G20 Summit: जी-20 के तहत जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक सोमवार को हो रही है. इस दौरान फिल्म पर्यटन पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने एक्टर राम चरण भी श्रीनगर पहुंचे हैं. श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एक्टर का भव्य स्वागत हुआ. वहीं तीसरी G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर पेशेवर रूप से सबसे अच्छा स्थान रहा है जो एक फिल्म निर्माता कभी भी पा सकता है क्योंकि यहां झीलें, सर्वश्रेष्ठ स्केटिंग क्षेत्र आदि हैं और इन सभी चीज़ों ने कश्मीर को एक प्राकृतिक गंतव्य बना दिया.

प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

इसके पहले, श्रीनगर के मशहूर डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां पहुंचा. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिनिधियों का स्वागत किया. पारंपरिक तरीके से सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया.

प्रतिनिधि गाड़ी से एसकेआईसीसी गए जहां पगड़ी, तिलक और फूलों से उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. यहां पहुंचे 60 प्रतिनिधियों में सबसे ज्यादा संख्या सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल की है जबकि चीन, तुर्की और सऊदी अरब ने इसमें हिस्सा नहीं लिया. समूह की औपचारिक बैठक में पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र – हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें: G20 Summit: ‘धरती का स्वर्ग’ जी-20 की बैठक के लिए तैयार, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया

वहीं व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त के तहत, कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़क दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी. स्थानीय ट्रैफिक पुलिस पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील कर चुकी है. इस बैठक को लेकर श्रीनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जी20 लोगो, स्मार्ट सिटी संदेश, पेंट किए गए फुटपाथ और चमचमाती पंक्तिबद्ध सड़कें श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर तक का नजारा देखने लायक है.

प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तटों, पार्कों और भवनों सहित कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों को आकर्षक रूप प्रदान किया गया है. जी20 बैठक से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है. वे इस बैठक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

53 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago