श्रद्धा-आफताब
श्रद्धा मर्डर केस में मंगलवार को पुलिस की पूछताछ के दौरान कुछ और बड़े खुलासे हुए हैं. आरोपी आफताब ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला घोट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद वो घंटों श्रद्धा के चेहरे को घूरता रहा. फिर उसने मिनी आरी से श्रद्धा की बॉडी को छोटे-छोटे 35 टुकड़ों में काटकर घर में मौजूद 300 लीटर की फ्रिज में रख दिया. उसने पुलिस को यह भी बताया कि जिस कमरे में उसने श्रद्धा की बड़े ही बेहरमी से हत्या की थी वो उसी कमरे में सोता था.
पुलिस की जांच के मुताबिक आफताब ने छतरपुर इलाके में कुछ दिन पहले ही फ्लैट किराए पर लिया था. पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘यह भी जांच का विषय है कि क्या आफताब ने पहले ही उसकी हत्या की साजिश रची थी.’ पीड़िता के शरीर के कथित तौर पर 35 टुकड़े करने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उन्हें ठिकाने लगाने के लिए रात दो बजे निकलता था. इस बीच पुलिस आफताब के फ्लैट पर पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएट किया.
श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब दूसरी लड़कियों को अपने फ्लैट पर लाया करता था. उसने एक डेटिंग ऐप से कुछ लड़कियों से दोस्ती की और फिर उनके साथ डेटिंग शुरु कर दी थी. जानकारी के मुताबिक मई में श्रद्धा की हत्या करने के बाद वो लगातार उन लड़िकियों के संपर्क में रहा. यह लड़कियां आफताब से मिलने के लिए उसी फ्लैट में जाया करती थी जहां उसने श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या की थी और उसके अंगों को काटकर फ्रिज में रखा था.
श्रद्धा वाकर मर्डर केस में पुलिस सुबुतों के लिए लगातार छानबीन कर रही है. मंगलवार की सुबह पुलिस आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची. आफताब ने कुबूल किया था कि मर्डर के बाद उसने बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें जंगल में फेंक दिया. अब तक जो जानकारी आ रही उसके अनुसार पुलिस को जंगल से 10 बॉडी पार्ट्स मिले है. पुलिस ने इन बॉडी पार्टस को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेज दिया है.
सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा से पहले आफताब के कई लड़कियों से संबंध थे. बताया यह भी जा रहा है कि, आफताब श्रद्धा की हत्या करने के लिए कई दिनों से योजना बना रहा था. इसके लिए उसने अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरीज डेक्सटर सहित कई क्राइम फिल्में और वेब सीरीज भी देखी. वहीं श्रद्धा का मर्डर करने के बाद आरोपी आफताब ने खून साफ करने के लिए गूगल से तरकीब खोज निकाली. उसने ऑनलाइन एक केमिकल आर्डर किया और इससे श्रद्धा की बॉडी से निकले पूरे खून को कमरे से साफ कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…