देश

G20 Summit: ‘धरती का स्वर्ग’ जी-20 की बैठक के लिए तैयार, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

G20 Summit: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तीन दिवसीय कार्यकारी समूह की बैठक के लिए सबसे बड़ी संख्या में जी20 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है, हालांकि कुछ देश लॉजिस्टिक कारणों से नहीं आ रहे हैं. जी20 बैठक के एसकेआईसीसी स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए, पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि सिंगापुर सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है.

जी20 के समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस बैठक को लेकर कहा कि हमने अब तक 118 से अधिक बैठकें पूरी की हैं और यहां अधिकांश प्रतिनिधि श्रीनगर के ताज विवांता और ललित ग्रैंड पैलेस में रहेंगे. इस बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर के कलाकार प्रतिनिधियों के लिए प्रस्तुति देंगे. इन प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तटों, पार्कों और भवनों सहित कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों को आकर्षक रूप प्रदान किया गया है. श्रीनगर हवाईअड्डे से एसकेआईसीसी तक सड़कों के किनारे व्यूपॉइंट, होर्डिंग्स और साइनबोर्ड लगाए गए हैं. साथ ही पौधारोपण भी किया गया है.

जी20 बैठक से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है. एक अधिकारी ने कहा कि बैठक का लक्ष्य जम्मू और कश्मीर की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देना और पुनर्जीवित करना है. जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती से लेकर यहां की संस्कृति से भी प्रतिनिधियों को रूबरू कराया जाएगा. टूरिज्म के नजरिए से देखें तो यह बैठक कश्मीर की तस्वीर बदलने वाली हो सकती है.

ये भी पढ़ें: G 20 summit: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज 3 बजे से जी20 की बैठक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

बुरी तरह चिढ़ा पाकिस्तान

दूसरी तरफ, आर्टिकल 370 हटने के बाद श्रीनगर में होने जा रहे इस आयोजन को लेकर पाकिस्तान और चीन बुरी तरह चिढ़े हुए हैं. जम्मू-कश्मीर में जी20 की बैठक का पाकिस्तान ने विरोध किया तो भारत ने दो टूक जवाब दे दिया है कि यह ( जम्मू-कश्मीर) भारत का अभिन्न अंग है और भारत जहां चाहे वहां बैठक आयोजित कर सकता है. हाल की में एससीओ में मीट में भी जम्मू-कश्मीर के मसले पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को लताड़ा था. विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया था कि कश्मीर को लेकर अगर कोई बात करनी है तो पाकिस्तान यह बताए कि पीओके को वह कब खाली कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

9 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

11 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

19 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

23 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago