दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
हम सभी टेस्ट कराने को तैयार (फोटो ANI)
Bajrang Punia: भारतीय कुश्ती संघ के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने साथ-साथ पहलवानों को भी नार्को टेस्ट और पोलीग्रीफी टेस्ट कराने की चुनौती दी थी, जिसके जवाब में पहलवानों ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है. पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि अगर वो नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं तो टेस्ट लाइव कराया जाए और हम भी इस टेस्ट के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही इसके लिए बोल रहे थे, इन्होंने तो अब बोला है.
पूनिया ने आगे कहा कि “अगर इनके घोटाले गिनाना है तो मैं नार्को करवाने के लिए तैयार हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन उनके साथ विनोद तोमर, जीतेंद्र (महिला पहलवानों के चीफ कोच), फीजियो धीरेंद्र प्रताप का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों ने शिकायत दी है, वो कह रही हैं कि हमारा नार्को हो, तो लड़कियां करवाएंगी नार्को”.
पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े पहलवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बृजभूषण के पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को दोहराया. बजरंग पूनिया ने जोर देकर कहा कि बृजभूषण ने नार्कों टेस्ट कराने की बात कही थी, लेकिन यह टेस्ट लाइव हो और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो. जिसे पूरा देश देखे. उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली 7 लड़कियों का भी नार्को टेस्ट हो. हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो. वो (बृजभूषण शरण सिंह) 500 किमी दूर बैठकर कुछ भी बोल रहा है. पुलिस हमें गुमराह कर रही है.
वहीं इस मामले पर विनेश फोगाट ने कहा कि नार्कों टेस्ट के लिए केवल विनेश ही नहीं बल्कि पूरी लड़कियां तैयार हैं जिन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है. उनका टेस्ट लाइव होना चाहिए. इसके साथ ही साक्षी मलिक ने कहा कि मंगलवार (23 मई) को इंडिया गेट आकर हमारा समर्थन करें. जिसे जहां रोका जाए वो वहां कैंडल मार्च करे. हमने सब शांतिपूर्वक किया है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…