दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
Photo- (@RCBTweets)/ Twitter
Royal Challengers Bangalore, IPL 2023: ‘इन्तहा हो गई इंतज़ार की…’, हिंदी गाने के ये बोल आरसीबी फैंस का हाल बयां कर रही है. आईपीएल के 16 सीजन बाद भी विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया. रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मिली हार के साथ ही आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर चूर हो गया. विराट कोहली की लाख कोशिशों के बाद भी आरसीबी की किस्मत नहीं बदली. जिसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक ‘KGF’ के भरोसे ये फ्रेंचाइजी बैठी रहेगी.
केवल KGF के भरोसे कैसे आएगी ट्रॉफी ?
KGF से यहां मतलब है कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसी से. हर बार की तरह इस बार भी इत तिकड़ी ने अपना काम पूरा किया. मगर उन्हें अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरसीबी सिर्फ इन तीन खिलाड़ियों के भरोसे ही बैठी है?
अब तक खेले गए हर मैच में लगभग इन तीनों में से एक खिलाड़ी का टीम की जीत में अहम रोल रहा है. वहीं अगर ये बल्लेबाज फ्लॉप रहते हैं तो आरसीबी की बल्लेबाजी धराशायी हो जाती है और टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: RCB फैंस की शर्मनाक हरकत! सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की बहन को किया गया टारगेट
RCB मैनेजमेंट पर फिर उठे सवाल…
देखा जाए तो बैंगलोर की गेंदबाजी में काफी धार नजर आती है. मगर वहीं बात अगर बल्लेबाजी की करे तो इस टीम के पास धाकड़ सलामी जोड़ी है. वहीं तीन नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल है लेकिन उसके बाद आरसीबी के पास कोई भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. आरसीबी ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की. लेकिन जैसे ही फाफ और मैक्सवेल का विकेट गिरा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर विराट कोहली का साथ नहीं दे पाया.
हालांकि विराट ने टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक जरूर पहुंचाया. लेकिन उन्हें टीम के अन्य बल्लेबाजों का भी साथ मिल जाता तो शायद आरसीबी इस मैच में जीत भी सकती थी. ऐसे में आरसीबी को नए सीजन से पहले इस ओर ध्यान देना होगा वरना ट्रॉफी जीतने का उनका लंबा इंतजार और बढ़ सकता है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…