सुधांशु त्रिवेदी
Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच का सियासी माहौल गर्मा गया है. राहुल गांधी जहां कल हुए प्रेस कांफ्रेंस में BJP पर हमलावर दिखे वहीं नई दिल्ली स्थित राजघाट पर कांग्रेस ने संकल्प सत्याग्रह शुरु कर दिया है. अब भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस बार भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी ने संकल्प सत्याग्रह को लेकर कहा कि, सम्पूर्ण लोकतंत्र के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोग सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी जी की समाधि पर जो कर रहे हैं उसमें सत्य के प्रति कोई आग्रह नहीं, अहंकार का दुराग्रह निर्लज्जता के साथ दिख रहा है.
गांधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था. वहीं ये लोग अपने निजी कारण से न्यायालय द्वारा सजायाफ्ता होने के बाद न्यायालय के विरुद्ध करते दिख रहे हैं. इससे अधिक दुराग्रह औऱ दंभ सत्याग्रह के आवरण में संभव नहीं है. हम बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं इस पूरी प्रक्रिया में जो कुछ भी हुआ वो एक न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा था. न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा उन्हें सजा हुई. वहीं बीजेपी नेता ने आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा पर लगे सारे आरोप निराधार हैं.
याद दिलाया बोफोर्स घोटाला
प्रियंका गांधी ने आज सत्याग्रह में शामिल होते हुए बीजेपी पर अपने परिवार का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मेरे मां, पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल जाता है. उनकी इस बात का जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आपकी दादी इंदिरा गांधी के खिलाफ न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध हुआ था. राजीव गांधी का नाम बोफोर्स घोटाले में आया था. आप किस पृष्ठभूमि की बात कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: UP News:”श्रीरामचरितमानस को घोषित किया जाए राष्ट्रीय धर्म ग्रंथ”, इकबाल अंसारी ने उठाई मांग, BJP नेता ने पीएम को लिखा पत्र
किस कांग्रेसी ने बहाया खून
वहीं प्रियंका गांधी के इस बयान कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे? भगवान राम अपने परिवार के लिए वनवास गए, पांडव अपने परिवार के लिए लड़े तो क्या वो परिवारवादी थे? इस देश की धरती को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है. पर भी पलटवार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, हमे तो इतिहास में पढ़ाया गया था कि गांधी जी ने बिना खून बहाए देश को आजादी दिलाई थी तो प्रियंका जी पहले तय कर लें कि कौन से कांग्रेस के लोगों ने खून बहाया. एक कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर का नेता बताएं जिसने आजादी के लिए खून बहाया, काला पानी की सजा काटी या अंग्रेजों की गोली खाई हो.
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…