Photo- BAI Media (@BAI_Media)/ Twitter
Swiss Open Badminton: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन के रेन जियांग यू और टान कियांग को हराकर खिताबी जीत के साथ अपने प्रभावशाली अभियान का अंत किया. पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. चीनी जोड़ी ने अंत तक घुटने नहीं टेके और लगातार मैच में वापसी करने की कोशिश की.
मगर भारतीय जोड़ी ने कोई भी गलती नहीं की. फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चीनी जोड़ी को 54 मिनट में 21-19, 24-22 से हराया. ये जीत भारत के लिए बेहद खास है.
यह भारत के लिए सत्र का पहला खिताब था जिसमें सात्विक और चिराग ने पिछले हफ्ते ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप की निराशा को दूर किया, जहां वे दूसरे दौर में बाहर हो गए थे. कुल मिलाकर, यह भारतीय जोड़ी के लिए करियर का पांचवां वर्ल्ड टूर खिताब था, जिसने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था. इसके अलावा 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन हासिल किया था. बता दें सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड भी जीता था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Saweety Boora? जानें कैसे किसान की बेटी बनी कबड्डी खिलाड़ी से बॉक्सिंग वर्ल्ड की नई चैंपियन
आपको बता दें इस टूर्नामेंट में भारत के बाकी खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे. महिला एकल में पीवी सिंधू और पुरुष एकल में एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मिथुन मंजूनाथ अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए थे.
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…