Categories: देश

गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, गांधीनगर में 10 लोगों का एकसाथ अंतिम संस्कार

Gujarat Ganesh Immersion: गुजरात के दहेगाम तहसील के वासणा सोगाठी गांव में शुक्रवार की रात गणपति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई. शनिवार सुबह इस हादसे में मरने वाले लोगों की शव यात्रा निकाली गई. इन लोगों के शवों को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां इन लोगों के परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार किया. इस शव यात्रा को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. यात्रा के साथ-साथ श्मशान घाट तक गया. शव यात्रा में शामिल लोगों की आंखों में आंसू थे. एक साथ दस चिताएं जलता देख मौके पर मौजूद हर शख्स गमगीन हो गया.

सांसद हसमुख पटेल ने जताया दुख

दहेगाम विधायक बलराज सिंह चौहान, सांसद हसमुखभाई पटेल और कई अन्य राजनीतिक नेताओं समेत तालुका विकास अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. सांसद हसमुख पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को सहायता दिलाने के लिए ज्ञापन देंगे. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी ताकि उनकी कठिनाइयों को कम किया जा सके.

गणपति विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने की यह चौथी बड़ी घटना

बता दें, शुक्रवार को गुजरात में गांधीनगर के देहगाम तहसील के वासणा सोगाठी गांव में पास की ही मेश्वो नदी में गणपति विसर्जन करने के दौरान दस लोगों की मौत हो गई थी. विसर्जन करने गए लोगों में आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि दो लोग लापता थे जिन्हें बाद में ढ़ूंढा जा सका. ज्ञात हो कि गुजरात में पिछले छह दिन में गणपति विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने की यह चौथी बड़ी घटना है. अब तक गणेश उत्सव में डूबने वालों की संख्या 15 हो गई है. बीते बुधवार को पाटण में चार लोग, नडियाद में दो लोग और जूनागढ़ में एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी.

आईएएनएस

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago