Israel Hamas War
Israel Hamas War: हमास के हमले के बाद इजरायल अब जंग को अंजाम तक ले जाने के लिए लड़ रहा है. गाजा पट्टी को मटियामेट कर दिया गया है. बमबारी की वजह से इमारतें छोटी हो गईं हैं. चारों ओर मलबा ही मलबा बिखरा पड़ा है. इस संघर्ष ने दुनिया को 2 गुटों में बांट दिया है. एक ओर जहां अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस पूरी तरह से इजरायल के साथ खड़ा है. इस वक्त वर्ल्ड लीडर्स इजरायल पहुंचकर प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर रहे हैं. बाइडन भी अभी इजरायल में हैं. वहीं दूसरी ओर मुस्लिम देशों के नेताओं का जमघट सऊदी में लगा है. ईरान ने मुस्लिम देशों के नेताओं से इजरायल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
बता दें कि मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल में बम विस्फोट की वजह से कई फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके बाद आनन-फानन में सऊदी अरब के जेद्दा शहर में ओआईसी की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में ईरान समेत मुस्लिम देशों के नेता शामिल हुए.
ईरान के विदेश मंत्री ने बैठक में कहा कि सभी मुस्लिम देश इजरायल पर तत्काल प्रभाव से बैन लगाने का ऐलान करें, जिनमें तेल से लेकर तमाम तरह की चीजों पर प्रतिबंध लगाई जाए. इतना ही नहीं मुस्लिम देश अपने यहां से इजरायली दूतों को भगा दें. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस्लामिक वकीलों की एक टीम बनाई जाए.
बता दें कि मंगलवार शाम को गाजा के अल अहली अस्पताल में धमाके की वजह से करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी. इस विस्फोट के पीछे इजरायल का हाथ बताया गया. हालांकि, इजरायल ने इससे साफ-साफ इनकार कर दिया है. दूसरी ओर इजरायल ने दावा किया कि यह ब्लास्ट हमास के रॉकेट से ही हुआ.
यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन के ‘हमदर्द’ बने शरद पवार पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- सड़ी हुई मानसिकता को रोकना होगा
बैठक के बाद ओआईसी के सदस्य देशों ने गाजा के अस्पताल पर हुए हमले की निंदा की. संयुक्त बयान में ओआईसी ने कहा कि 57 देशों ने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ हो रहे अपराध और आतंकी हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार माना है. बता दें कि हमाल और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान और तुर्की लगातार इजरायल को धमकी दे रहा है.
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…