Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रेसीडेंशियल चुनाव में मिली जीत पर गौतम अडानी ने दी बधाई, बोले- इस धरती पर साहस और अटल धैर्य के प्रतीक हैं Donald Trump

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ने प्रचंड जीत दर्ज की है, चुनाव में इस जीत के बाद उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही हैं.

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप.

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ने प्रचंड जीत दर्ज की है, चुनाव में इस जीत के बाद उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही हैं. इसी कड़ी में भारत के उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है.

गौतम अडानी ने ट्रंप को दी बधाई

गौतम अडानी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें जीत की बधाई दी है, जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर धरती पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रम्प हैं.”

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि “यह देखना बेहद ही आकर्षक है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखता है. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई.”

यह भी पढ़ें- US Election Result 2024: Donald Trump बनेंगे अमेरिका के राष्‍ट्रपति, PM मोदी ने ऐसे दी जीत की बधाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital