देश

गौतम अडानी ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए दान किए 100 करोड़ रुपये

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से शुक्रवार (18 अक्टूबर) को अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani ) ने मुलाकात की. इस दौरान गौतम अडानी के नेतृ्त्व में अडानी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम से मुलाकात कर यंग इंडिया स्किल्स विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का डोनेशन चेक सौंपा.

Gautam Adani ने सौंपा 100 करोड़ का चेक

सीएम रेवंत रेड्डी से गौतम अडानी की इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर दी, जिसमें बताया गया कि अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी के नेतृत्व में अडानी फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान अडानी फाउंडेशन की ओर से यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये दान का चेक सौंपा.

यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ये कोर्स

गौतम अडानी (Gautam Adani ) ने राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास पहलों के लिए निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया. विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और AI में पाठ्यक्रम शुरू करेगा. शुरुआत में कक्षाएं इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ESCI) में आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले सीएम सैनी ने जनता को दिया ‘नायाब तोहफा’, किया ये बड़ा ऐलान, अब सरकारी अस्पतालों में…

ये कंपनियां करेंगी सहयोग

बता दें कि अपोलो, एआईजी, लेंसकार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, ऑल कार्गो, प्रो कनेक्ट और ओ9 सॉल्यूशंस जैसी कई कंपनियां पाठ्यक्रम प्रदान करेंगी और कक्षाएं आयोजित करेंगी. विश्वविद्यालय अपने पहले वर्ष में 2000 युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रहा है. उद्योगपति आनंद महिंद्रा विश्वविद्यालय बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago