Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Bypolls 2023

देश के पांच राज्यों में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग उठी थी। उसके बाद अब मिजोरम और छत्तीसगढ़ से भी तारीख में बदलाव की मांग उठ रही है।

बीजेपी की पहली सूची में जिन नेताओं के टिकट कटे हैं, उनमें दो बार की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों की तादाद अधिक बताई जा रही है. इसे लेकर राजस्थान की सियासत में बवाल मच गया है. टिकट कटने से नाराज आधा दर्जन से अधिक नेता या उनके समर्थक खुलकर विरोध में उतर आए हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं. गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कीं.

चुनाव की तारीख़ें घोषित होने में अभी देर है लेकिन भाजपा की तरफ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी प्रदेशों में एक तरह से चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है.

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.