देश

’17 महीने 5 विभाग लेकर झुनझना बजाते रहें…’ तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

Giriraj Singh on Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. इस कड़ी में सोमवार, 10 जून को आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मोदी मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर बयान दिया था. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है कि किसे कौन का मंत्रालय दिया जाता है. पत्रकारों के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी विभाग में काम होना चाहिए. लेकिन, बिहार की वजह से आप (प्रधानमंत्री मोदी) पीएम बने हैं, आपने झुनझुना थमा दिया है.

’17 महीने 5 विभाग लेकर बजाते रहे झुनझुना…’

तेजस्वी यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह (Giriraj Singh)ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- “उन्हें समझ में नहीं आता है, वे 17 महीने पांच विभाग लेकर झुनझना ही बजाते रहें. जब हटे तो नीतीश कुमार ने रोजगार दिया. तब वे कहने लगे कि हमने रोजगार दिया है. इसलिए राज्य की जनता ने उन्हें झुनझना थमा दिया है.”

केंद्र में पहले भी मंत्री रहे गिरिराज सिंह

जानकारी रहे कि गिरिराज सिंह को इस बार केंद्रीय मंत्रीमंडल में कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हेंने आज (11 जून को) इस मंत्रालय का पदभाल संभाव लिया है. बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से सांसद गिरिराज सिंह पहले भी केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल रहे हैं. इससे पहले वे केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे. हालांकि, इस बार यह मंत्रालय शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया है.

आरजेडी को 23 में से मजह 4 सीटें

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन रहा. 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में इस बार एनडीए गठबंधन को 30 सीटें हासिल हुईं. बीजेपी और जदयू 12-12 सीटों पर सफलता मिली है. जबकि, लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) को सभी 5 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को एक सीट पर जीत मिली है. वहीं, महागठबंध में शामिल आरजेडी की झोली में 23 में से सिर्फ 4 सीटें ही गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

36 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

43 minutes ago