देश

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये खास अपील, Video शेयर कर अलग-अलग आसनों के बताए फायदे

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया है. मालूम हो कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसी क्रम में मंगलवार को पीएम ने वीडियो के जरिए तमाम आसन के फायदों को बताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की है, जिसमें अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताया गया है. पीएम ने कहा, “योग दिवस नजदीक आ रहा है. मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा.”

ये भी पढ़ें-तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला वाराणसी दौरा 18 जून को, किसानों को करेंगे संबोधित

योग शांति प्रदान करता है

पीएम ने आगे कहा है कि “योग शांति प्रदान करता है, जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है.” उन्होंने आगे कहा, “अब से दस दिनों में दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी. योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है.” बता दें कि इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस बार इसकी थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” रखी गई है.

योग दिवस की शुरू हो गई तैयारी

देश में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनते ही योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान योग दिवस की तैयारी में अभी से जुट गया है. बता दें कि पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से पीएम नेरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में शुरू किया गया था. तभी से लगातार हर साल इसका आयोजन विशाल रूप में किया जाता है. मालूम हो कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा योग एक साथ कराने को लेकर दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिले, पहला- जिसमें 35985 लोगों ने एक साथ योग किया. दूसरा- 2015 में मनाया गया पहला विश्व का योग दिवस एक अलग थीम के साथ पेश किया गया था जो की “सद्भाव और शांति के लिए योग” था. बता दें कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करीब 35 से अधिक लोगों और 84 देश के नेताओं ने इस योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर किया गया था, जहां पर 21 आसन किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

21 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

33 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

57 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago