सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Dehradun: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पर अभी देश में बवाल चल ही रहा है कि इसी बीच एक और युवती के साथ बस के अंदर सामूहिक रेप की घटना सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पंजाब से देहरादून आई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है.
किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वो रोडवेज बस से देहरादून पहुंची थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस रजिस्टर कर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मामला देहरादून के आईएसबीटी का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि देहरादून में पंजाब से आई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. अज्ञात आरोपियों ने किशोरी के साथ बस के अंदर ही हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है. किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने जमकर काटा हंगामा; भूपेश बघेल ने दी ये चेतावनी
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, किशोरी पंजाब से 13 अगस्त की रात को देहरादून आई थी. पीड़िता पंजाब से दिल्ली आई और फिर मुरादाबाद के रास्ते देहरादून पहुंची. बताया जा रहा है कि किशोरी जैसे ही देहरादून के आईएसबीटी पहुंची तो उसकी मानसिक हालत को देखते हुए कुछ अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बस में ही दुष्कर्म किया और उसके बाद मौके से फरार हो गए.
किशोरी को घटना के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने रेस्क्यू किया. इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने किशोरी की काउंसलिंग की तब उनको रेप की घटना के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने शनिवार की देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी. एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बीती देर रात को 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है. पुलिस ने आईएसबीटी बस स्टैंड से उत्तराखंड परिवहन निगम के एक काउंटर पर बैठे कैशियर को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया गया कर्मचारी परिचालक है, लेकिन उससे कैशियर का कार्य लिया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने मीडिया को जानकारी दी कि बीती 13 अगस्त की शाम को आईएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन की टीम ने एक किशोरी को बदहवास स्थिति में देखा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी और उस किशोरी को रेस्क्यू किया गया. जब किशोरी को रेस्क्यू किया गया तब वो लगातार रो रही थी. फिर उसके बाद उसने बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए और किशोरी की मानसिक हालात को देखते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने उसे बालिका निकेतन भेज दिया. जहां उसकी काउंसलिंग की गई. इसके बाद पूरी घटना का पता चला.
किशोरी ने काउंसिलिंग के दौरान बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है और वो एक अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती है. उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है, वो अपने बहन और जीजा के साथ रहती थी, जिन्होंने उसे 11 अगस्त को अपने घर से निकाल दिया था. पीड़िता ने बताया कि वो 12-13 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे देहरादून पहुंची थी और बस में से सभी लोग उतर गए थे, लेकिन वो बस में ही बैठी हुई थी. उसने बताया कि जब वो बस में बैठी हुई थी, तब उसके अलावा दो और लोग बस में बैठे हुए थे. उसके बाद थोड़ी देर बाद दो और लोग बस में आ गए. इसके बाद उन सभी ने मिलकर उसी बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…
Greater Noida 5 Dead Case: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में 5 मौतों के पीछे क्या…