बुध का कर्क राशि में गोचर (सांकेतिक तस्वीर).
Budh Vakri 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-गोचर का विशेष महत्व है. रक्षा बंधन के दो दिन बाद यानी 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध देव गुरुवार 22 अगस्त को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर कर्क राशि में वक्री (उल्टी चाल) हो जाएंगे. बुध देव इस स्थिति में 3 सितंबर तक रहेंगे. इसके बाद 4 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे. ऐसे बुध वक्री के 12 दिनों की अवधि तीन राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी. आइए जानते हैं कि बुध का वक्री गोचर किन राशि वालों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन लाएगा.
बुध ग्रह का वक्री गोचर कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा. बुध-गोचर के शुभ प्रभाव से 12 दिनों तक जबरदस्त फायदा होगा. बुध-गोचर की अवधि में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी. इसके अलावा प्रमोशन का भी लाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा. बिजनेस करने वालों की दैनिक आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा. धन के निवेश से लाभ होगा.
बुध का कन्या राशि में वक्री गोचर करना वृश्चिक राशि से संबंधित लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सकारात्मक सुधार नजर आएगा. व्यापार करने वाले अगर इस दौरान निवेश करते हैं तो उन्हें उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा. धन कमाने के कई साधन नजर आएंगे. नौकरी में परिवर्तन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि होगी. इस दौरान स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा.
बुध का कर्क राशि में गोचर करना कुंभ राशि के लिए हर नजरिए से खास है. बुध गोचर की अवधि में आमदनी बढ़ेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजना साकार होगी. नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. धन से जुड़ी समस्याओं का हल होगा. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा. पिता की संपत्ति का लाभ मिल सकता है. कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में अच्छा मुनाफा देगा.
यह भी पढ़ें: सूर्य का सिंह राशि में गोचर, 30 दिन इन 4 राशियों लिए बेहद मंगलकारी; जॉब-बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग
यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधें राखी, चमक उठेगी किस्मत
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…