देश

Godamedi Murder Case: चश्मदीद अजीत सिंह की मौत के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन, 5 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग

Godamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगोमेड़ी हत्याकांड के चश्मदीद अजीत सिंह की बीते मंगलवार (12 दिसंबर) को मौत हो गई थी. अजीत सिंह की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की है.

अजीत सिंह को लगी थी गोली

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुधदेव सिंह गोगामेड़ी पर हमले के दौरान अजीत सिंह भी घायल हो गए थे. उन्हें भी गोली लगी थी. जिसके बाद अजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घायल होने के बाद अजीत सिंह का इलाज चल रहा था. मंगलवार को अजीत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

परिजनों ने किया प्रदर्शन

परिजनों ने अजीत सिंह के निधन के बाद जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से भी इनकार कर दिया था. काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए.

5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों के समर्थन में राजपूत समाज के लोग भी शामिल थे. इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, अजीत सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी के अलावा बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने की मांग की है. वहीं बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को कॉन्ट्रेचुअल नौकरी देने के साथ उचित मुआवजा दिया जाएगा. इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसमें दोनों शूटर्स भी शामिल हैं. शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने नवीन शेखावत के साथ गोगामेड़ी के कार्यालय पर पहुंचकर गोलियां दागी थी. जिसमें नवीन नाम के युवक की भी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Parliament Security: संसद पर आतंकी हमले के बाद कितनी मजबूत हुई सुरक्षा, विजिटर्स के लिए क्या हैं नियम, कैसे मिलती है Entry?

लेडी डॉन ने उपलब्ध कराए थे हथियार

वहीं इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था. जांच में पता चला है कि लेडी डॉन पूजा सैनी ने इस हत्याकांड में अहम भूमिका निभाई थी. पुलिस ने बताया है कि गोगामेड़ी की हत्या के लिए शूटर्स को पूजा सैनी ने हथियार उपलब्ध करवाए थे. पुलिस के अनुसार, महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर कोटा एक हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस ने ये भी बताया कि नितिन फौजी 28 नवंबर को टैक्सी से जयपुर पहुंचा था. जहां उसकी मुलाकात महेंद्र मेघवाल से हुई थी. उसके बाद दोनों पूजा सैनी के फ्लैट पर गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago