दुनिया

Israel Hamas War: हमास के 8 मददगारों पर अमेरिका सख्त, आतंकी फंडिग का समर्थन करने पर लगाया प्रतिबंध

Israel Hamas War: इजरायल और हमास की जंग में अमेरिका ने खुलकर इजरायल का साथ दिया है. सैन्य मदद से लेकर अमेरिका द्वारा हर तरह की मदद इस जंग में इजरायल को दी गई. वहीं एक बार फिर इजरायल के मददगारों पर सख्ती दिखाते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने हमास के 8 अधिकारियों और मददगारों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

अमेरिका द्वारा लगाए इस प्रतिबंध के पीछे आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाने वाली वित्तिय कड़ी को खत्म करना है. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमास द्वारा इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमलों के बाद लगाए गए प्रतिबंधों का यह चौथा दौर है.

हमास की आतंकवादी गतिविधि को रोकने के लिए कड़ा कदम

मैथ्यू मिलर ने कहा कि “अमेरिका हमास के 8 अधिकारियों और मददगारों पर विदेश में समूह के हितों का प्रतिनिधित्व करने और उसके वित्त का प्रबंधन करने के लिए प्रतिबंध लगा रहा है.”

मिलर ने अपने बयान में कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका आज हमास के आठ अधिकारियों और सुविधादाताओं पर विदेश में समूह के हितों का प्रतिनिधित्व करने और उसके वित्त का प्रबंधन करने के लिए प्रतिबंध लगा रहा है.” वहीं उन्होंने आगे कहा कि “अमेरिका हमास की आतंकवादी गतिविधि को रोकने और रोकने के निरंतर प्रयास के तहत हमास पर प्रतिबंध लगाने में ब्रिटेन और सहयोगियों के साथ निकटता से समन्वय कर रहा है.” अमेरिका ने हमास को फंडिंग स्ट्रीम का समर्थन करने वाले हमास के आठ अधिकारियों और मददगारों पर प्रतिबंध लगाया है. आतंकवादी गतिविधि को रोकने के लिए अमेरिका ने यह कदम उठाया है.

इसे भी पढ़ें: Mahadev Betting App Case: दुबई में गिरफ्तार हुआ महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल, भारत लाने की तैयारी में जुटी ईडी

आतंकवादी गतिविधि पर लगाम लगाना जरूरी

मैथ्यू मिलर ने आगे कहा कि “हमने इस कार्रवाई को यूनाइटेड किंगडम के साथ निकटता से समन्वित किया है, जो समवर्ती रूप से हमास के कई प्रमुख अधिकारियों को प्रतिबंधों के साथ लक्षित कर रहा है. संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी और साझेदार हमारे निरंतर प्रयास के हिस्से के रूप में हमास को फंडिंग स्ट्रीम का समर्थन करने वाले नेटवर्क को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं. आतंकवादी गतिविधि को रोकना जरूरी है.”

Rohit Rai

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

22 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

42 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago