लाइफस्टाइल

Winter Skin Care: सर्दियों में फेस वॉश को छोड़कर इन 3 चीजों से धोएं अपना चेहरा, दिखेगा जबरदस्त ग्लो

Winter Skin Care: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे चेहरे का नूर कम होता जा रहा है. ऐसे में जिस तरह से सर्दी से शरीर का बचाव करना पड़ता है, ठीक उसी तरह से त्वचा का भी ठंड के मौसम में खासा ध्यान रखना पड़ता है. वैसे तो सर्दी के मौसम में त्वचा के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जो त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रखते हैं लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा यकीन करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम आपको सर्दियों के मौसम के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप फेसवॉश की जगह कर सकते हैं. ये सभी चीजें आपको आसानी से अपनी रसोई में मिल जाएंगी. ऐसे में आप घर पर फेसवॉश की जगह इन घरेलू चीजों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

बेसन

शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां आपको बेसन देखने को ना मिले. ऐसे मे आप आसानी से बेसन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को दमका सकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस बेसन के साथ गुलाब जल और दही को अच्छे से मिलाना है. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर 4 से 5 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को साफ कर लें. इसके बाद आपकी त्वचा खिल उठेगी.

शहद

सर्दियों में आपके स्किन की नमी कहीं खो जाती है. ऐसे में अगर आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इसमें मौजूद तत्व आपके चेहरे को चमकाने का काम करेंगे. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को हल्का सा गीला कर लें. इसके बाद थोड़ा सा शहद हाथ में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं. कुछ देर इसे चेहरे की मसाज करने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें.

टमाटर का रस

टमाटर सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा सस्ते मिल जाते हैं. ऐसे में आप चेहरा चमकाने के लिए आप टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद तत्व आपकी काफी मदद करेंगे. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो सबसे पहले टमाटर का रस निकालें और फिर इसे रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें. 5 से 7 मिनट के बाद आप चेहरे को धो सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

33 seconds ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

16 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

27 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

36 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

42 minutes ago