देश

Akasa Air: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी इस एयरलाइन की भी सुविधा, CM योगी ने किया उद्घाटन

Akasa Air services from Lucknow:  उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार ने नए साल से पहले बड़ी सौगात दी है. आज रविवार से अकासा एयरलाइन ने लखनऊ से अपनी हवाई सेवा की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने अकासा एयरलाइन की सेवाएं शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना से यूपी को काफी लाभ मिल रहा है. पीएम ने समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को भी हवाई यात्रा करने का सपना देखने का मौका दिया है. यूपी में हो रही हवाई सेवाओं में सुधार इस बात का प्रमाण है. अकासा एयरलाइन ने लखनऊ से अपनी दो उड़ानें शुरु की है, एक बेंगलुरु के लिए और दूसरी मुंबई के लिए.

एयरलाइन के अधिकारियों ने सीएम योगी से की मुलाकात

इस खास मौके पर एयरलाइन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें पहला प्रतीकात्मक बोडिर्ंग पास सौंपा. अकासा एयर का प्रतिनिधित्व इसके सीईओ विनय दुबे, सह-संस्थापक नीलू खत्री, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया.

ये भी पढ़ें- Petrol and Diesel Rate Today, 25 December 2022: कंपनियों ने आज जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए क्या है तेल के दाम

जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट प्रगति पर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अकासा एयर के शुरू होने से मुंबई और बेंगलुरू से जुडने के साथ ही लखनऊ और वाराणसी को भी इन मार्गों से जोड़ा जाए. अभी प्रदेश में 9 हवाईअड्डे कार्यरत हैं और 75 गंतव्यों को सेवाएं दे रहे हैं. अन्य 10 हवाई अड्डे निमार्णाधीन हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनने जा रहा है. जिसमें वाराणसी, कुशीनगर और लखनऊ परिचालन में हैं जबकि जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट प्रगति पर हैं.

10 नए एयरपोर्ट का निर्माण करा रही है सरकार

राज्य सरकार 10 नए एयरपोर्ट का निर्माण करवा रही है. अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र जैसे क्षेत्रों में हवाई सेवा की शुरूआत करने जा रही है. कुछ समय पहले तक यह एक कल्पना की तरह प्रतीत होता था. चित्रकूट में काफी ऊंचाई पर हवाई अड्डा का निर्माण हो रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल्द ही 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बनने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

21 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago